बिलासपुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने पीसी सी के निर्देश पर ब्लाक प्रभारियों को नियुक्ति के बाद ब्लॉक प्रभारियों की बैठक ली , पीसीसी ने पांच तारीख तक बूथ कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है , जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने चारों ब्लाक के प्रभारी को और बालक अध्यक्ष सहित सीनियर नेताओं के साथ बैठकर कर हर वार्ड में बूथ कमेटी के गठन की जिम्मेदारी दी है , सभी प्रभारियों की ब्लाक अध्यक्ष के साथ मिलकर गठन करने के निर्देश दिए , बूथ कमेटी के माध्यम से कांग्रेस अपने बूथ को मजबूत करना चाहती है जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कई पीसीसी अध्यक्ष के निर्देश के तहत पांच तारीख तक बूथ कमेटी बनाना है , सभी प्रभारी ब्लाक में जायेंगे गठन की प्रक्रिया करेंगे, सभी ब्लाक प्रभारियों रामशरण यादव, समीर अहमद, पकंज सिंह , राकेश शर्मा, विजय पांडे साहित पार्षद बैठक में शामिल थे सिद्धांशु ने कहा नी बूथ कमेटी नए वार्ड के हिसाब से बनेगी साढ़े तीन सौ से ज्यादा बूथ कमेटी बननी है सबको जिम्मेदारी दी जाएगी , समन्वय बना कर काम किया जा रहा है प्रभारी सुबोध हरितवाल नेभी बैठक लेकर बूथ मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया है।, शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पिछले सप्ताह ही ब्लाक प्रभारियों की नियुक्ति की है और पीसीसी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्लाक प्रभारियों की बैठक कर बूथ कमेटी के गठन की रूप रेखा तय कर दी। युवा अध्यक्ष बनने से संगठन में तेजी आई है पार्टी के निर्देश का पालन करने में किंतु परन्तु नहीं हो रहा है।
