मनोज पोपटानी से मिला राहुल बजाज और प्रदीप खत्री के ऑनलाइन सट्टे का राज, सट्टे का लगभग सात लाख जप्त , 45लाख का हिसाब मिला

➡️ *इसी क्रम में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सटोरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज एवं नगदी राशि बरामद की गई है।*

➡️ *“रिक्की” पैनल के माध्यम से Aviator, Wingo एवं अन्य ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर दांव लगाया जाता था।*

➡️ *उक्त पैनल के जरिए कस्टमर को Wingo, Aviator, Casino, Horse Riding आदि विभिन्न ऑनलाइन गेम उपलब्ध कराए जाते थे।*

➡️ *आरोपियों द्वारा ऑनलाइन गेमिंग सट्टा का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।*

➡️ *प्रकरण में फरार आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में ₹5000/- के इनाम की घोषणा की जा चुकी है।*

➡️ *आरोपी पुलिस से बचने हेतु रायपुर में छिपकर रह रहा था, जिसके पास से ₹6,90,000/- नगद राशि एवं ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।*

➡️ *आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की जांच प्रारंभ कर उनकी पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

नाम आरोपी –

 1. राजेश उर्फ राजा बजाज पिता किशन चन्द्र बजाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ए-59 गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 2. प्रदीप खत्री पिता रामचंद खत्री, उम्र 34 वर्ष, निवासी आदित्यनाथ परिसर मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*जप्ती*

➡️ एचपी पवेलियन लैपटॉप (नीला रंग)

➡️ सैमसंग S25 अल्ट्रा मोबाइल (सफेद रंग)

➡️ आईफोन 16 प्रो (काला रंग)

➡️ आईफोन 17 प्रो (सफेद रंग)

➡️ बैंक पासबुक – 05 नग

➡️ चेकबुक – 05 नग

➡️ होंडा सिटी कार (CG 10 AL 6300)

➡️ मारुति ब्रेजा (CG 10 BS 2111)

➡️ मारुति स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AQ 3352)

➡️ होंडा एक्टिवा (व्हाइट)

➡️ नकद राशि – ₹6,90,000/- 

➡️ 02 रजिस्टर, जिनमें ऑनलाइन सट्टा के लाखों रुपये का विस्तृत हिसाब-किताब दर्ज

➡️ कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹45,00,000/

➡️ आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों में लाखो रुपये का ट्रांजेक्शन पाया गया है, जिसकी विस्तृत जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*तरीका-ए-वारदात*–

➡️ कस्टमर टेलीग्राम के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर जोड़े जाते थे।

➡️ कस्टमर व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर लिंक प्राप्त करते थे, जिसके माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेला जाता था।

➡️ मुनाफे का 65% हिस्सा हेड ऑफिस एवं 35% हिस्सा ब्रांच को प्राप्त होता था।

➡️ लेन-देन हेतु फर्जी सिम कार्ड एवं फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया जाता था

बिलासपुर 21.12.2025 को आरोपी मनोज पोपटानी* पिता नंदलाल पोपटानी उम्र 30 वर्ष निवासी हेमुनगर तोरवा बिलासपुर को पकडा गया था जो पुछताछ पर बताया था कि यह अपने साथी राजा उर्फ राजेश बजाज, प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर के साथ मिलकर ऑनलाईन सट्टा किकेट मैच का बिलासपुर, रायपुर एवं विभिन्न महानगरो में बैठकर संचालित कर मोटी रकम प्राप्त करते है रकम को प्राप्त करने के लिए एवं आहरण करने के अपने अपने एवं आम जनता से कमिशन का लालच देकर बैंक खाता को अपने अन्य सहयोगियो से प्राप्त कर उपयोग करते थे बताया था। आरोपी के बताये अनुसार उक्त दोनो आरोपी का पतातलाश किया जा रहा था जो पुलिस को चकमा देकर स्थान एवं मोबाईल बदलकर लुकछिप कर रहे थे जिन्हे रायपुर में होने की सूचना पर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर टेक्निकल टीम के सहयोग से दबिश देकर मिलने पर पूछताछ हेतु थाना सिविल लाईन बिलासपुर लाकर *प्रदीप खत्री निवासी मंगला बिलासपुर एवं राजेश उर्फ राजा बजाज* से विस्तृत पूछताछ किया गया जो बताया कि बिलासपुर ब्रांच का संचालन वह स्वयं कर रहा था विगत कुछ दिनो से बिलासपुर, रायपुर में रहकर ठिकाना बदल बदल कर आॅनलाईन प्लेटफार्म पर गेम संचालित कर रहा था आरोपी के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री नगदी रकम मोबाइल, लैपटाॅप, फर्जी सिम, बैंक पासबुक, चेक बुक, विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग रजिस्टर जिसमें लाखो रूपये के आॅनलाईन सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है बरामद किया गया। 

आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अन्य खुलासों हेतु पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड की मांग की गई थी, किन्तु न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।आवश्यकता अनुसार प्रथक से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
* एसीबी बिलासपुर की जांजगीर जिले में बड़ी ट्रैप कार्यवाही।…
Cresta Posts Box by CP