आदिवासी गोड़ समाज चकक्षेत्र मुरकुटा समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक।

*14 वर वधु जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की*

*गोंड आदिवासी समाज को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व : कौशिक*

बिलासपुर,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आदिवासी गोड़ समाज चकक्षेत्र मुरकुटा समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे शामिल होकर 14 वर-वधु जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शादी का खर्च बड़ी जिम्मेदारी होती है। सामूहिक विवाह से कम खर्च में परंपरागत तरीके से विवाह संपन्न हो रहे हैं समाज सुधार की दिशा में आदिवासी समाज का यह कदम निश्चित तौर पर अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायक है। समाज की ओर आयोजित इस कार्यक्रम के वर वधुओं को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत लाभ दिया गया। उन्होंने प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन का सुझाव दिया। इससे समाज में और एकजुटता आएगी। 

उन्होंने कहा कि गोंड आदिवासी समाज अपने संपूर्ण समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए सामूहिक विवाह जैसी आदर्श परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। यह सराहनीय पहल न केवल आर्थिक असमानता को समाप्त करने में सहायक है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों को भी गरिमा और सम्मान के साथ विवाह का अवसर प्रदान करती है। ऐसी परंपराएं सामाजिक एकता और समरसता को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर रायपुर, मार्च 2026/ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग…
Cresta Posts Box by CP