बिलासपुर- एसपी दीपक झा ने एसपी चार्ज ले लिया है एएसपी उमेश कश्यप ने चार्ज दिया ।एएसपी उमेश कश्यप ने गुलाब के गुलदस्ते से किया नए एसपी का स्वागत।चार्ज लेने के तुरंत बाद एसपी दीपक झा आई जी डाँगी से मुलाकात करने पहुंचे ।आईजी ने बधाई देने के साथ बेहतर पुलिसिंग और थानों की व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्देश दिए है।क्योंकि एसपी के चार्ज लेने के एक दिन पहले आई जी डाँगी ने सिविल लाइन थाने का औचक निरक्षण कर टी आई समेत दो पुलिस कर्मियों को काम मे लापरवाही के चलते लाइन अटैच कर दिया है आईजी डाँगी ने बिलासपुर से लेकर सरगुजा तक थानों के निरक्षण किया और पुलिस को जनता से अच्छे व्यवहार के साथ उनको सुनने के निर्देश दिये। आई जी डाँगी के निरीक्षण के ये क्रम अभी जारी रहने वाला है।दोनो रेंज के एसपीस को भी आई जी ने निर्देश दिए है।

