ऑनलाइन सट्टे की लत ,सी, वी रमन यूनिवर्सिटी को पुलिस ने भेजा नोटिस, बिहार का छात्र लापता, खाते से सात लाख का लेनदेन,

बिलासपुर ,7मार्च को थाना कोटा में गुम इंसान प्रकरण क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी वि रमन यूनिवर्सिटी छात्रावास कोटा में रहने वाले रोहित कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता अमरेन्द्र कुमार, निवासी महावीर कॉलोनी संगम चौक, गया बिहार  06.03.2026 को शाम लगभग 4:00 बजे से छात्रावास से लापता हैं। इस संबंध में छात्रावास प्रभारी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में गुम इंसान कायम कर जांच एवं पता तलाश की जा रही है।

जांच के दौरान छात्रावास के कमरे से एक मोबाइल (बिना सिम), ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नोट्स वाला एक राइटिंग पेज जिसमें बेटिंग के रूल्स लिखे गए हैं तथा एक नोटबुक बरामद हुई है जिसमें लगभग 40,77,400 रुपये का हिसाब दर्ज पाया गया है।रोहित कुमार के मोबाइल पे उसके माँ को स्वेच्छा से कहीं जाने का मैसेज भेजा गया है जो डिलीवर नहीं हुआ ।

पुलिस द्वारा छात्रावास के छात्रों, मित्रों एवं परिचितों से पूछताछ कर कथन लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई है कि गुम इंसान रोहित कुमार ऑनलाइन गेमिंग में सक्रिय था और विभिन्न लोगों से पैसों का लेन-देन करता था। घटना दिनांक को भी उसने अपने साथियों से कैश में पैसों की माँग की जिसे यू पी आई से तुरंत वापस करने की बात कही ।इस संबंध में मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक खाते की जानकारी तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया गया हैं ।

बैंक डिटेल में 7 लाख का ट्रांजेक्शन मिला हैं जिसमें कई लोगों से,ऐप से पैसे लिए एवम दिए गए हैं ।

साथ ही आसपास के स्थानों जैसे यूनिवर्सिटी गेट, मोबाइल नाका चौक, खत्री इंटरप्राइजेस, स्कूल, यूको बैंक एटीएम, पेट्रोल पंप एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया है तथा गुम इंसान की जानकारी अन्य जिलों को भी भेजी गई है।

डॉग स्क्वाड की सहायता से छात्रावास से रेलवे स्टेशन कोटा तक खोजबीन की गई।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब मांगा गया हैं ।

गुम इंसान रोहित कुमार के भाई बहन को इसके बेटिंग में पैसे लगाने और हार जाने की जानकारी थी ।

पुलिस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ परिजनों को जांच में शामिल कर पूरे पहलुओं की जानकारी दी जा रही हैं ।

आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना कोटा, जिला बिलासपुर को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*अयोध्या यात्रा: रामभक्त प्रवीण झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Cresta Posts Box by CP