अफीम की खेती सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव प्रमोद नायक कोटा के प्रभारी बने

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया है

मनरेगा बचाओ संग्राम तथा छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं के द्वारा अफीम की खेती बढ़ते नशाखोरी गैस सिलेंडर की कमी एवम कालाबाजारी हत्या चाकू बाजी और बढ़ते अपराध के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसके लिए *कोटा विधानसभा का प्रभारी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर के प्रत्याशी रहे  प्रमोद नायक को बनाया गया है* तथा छत्तीसगढ़ में विभिन्न विधानसभा के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाकर 17 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के साथी रायपुर पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अभियान छेढ़ते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सरकार जो निष्किय है और सिर्फ चारों तरफ भ्रष्टाचार में संलग्न है जिससे हर वर्ग परेशान है चाहे वह किसान हो चाहे नवजवान छात्र छात्राएं हो चाहे कर्मचारी हो चाहे छोटे- बड़े व्यापारी हो के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे ।।

 इस घेराव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज  नेता प्रतिपक्ष  चरण दास महंत सहित छत्तीसगढ़ के तमाम नेता गन उपस्थित रहेंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य में हुआ…
Cresta Posts Box by CP