*कोटा विधानसभा के 40 गांवों के 522 किसानों को जलसंसाधन कार्यों में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला
*अटल श्रीवास्तव ने मुआवजा लंबित होना का मुद्दा विधानसभा में उठाया*
*अधिकांश मुआवजा राजस्व विभाग में लंबित*
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधासभा के बजट सत्र में तारांकित प्रसन्न के माध्यम से जानकारी चाही कि कोटा विधानसभा में जलसंसाधन विभाग के नहर एनिकट स्टॉपडेम परियोजनाओं के निर्माण में अधिग्रहित और प्रभावित कितने किसानों को आज तक मुआवजा प्रदान नहीं किया है? कब से लंबित है? और किस स्तर पर लंबित है? विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रसन्न के जवाब पर मुख्यमंत्री जी ने लिखित में जवाब दिया कि जलसंसाधन संभाग मरवाही अंतर्गत 9 किसान जल संसाधन संभाग पेंड्रारोड अंतर्गत 402 किसान एवं जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत 100 किसानों का मुआवजा दिया जाना लंबित है। वर्ष 2016 से 2025 तक निर्मित परियोजनाओं में कुल 40 गांवों के 522 किसानों का 1679.53 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाना लंबित है। जिसमें अधिकांश मुआवजा राजस्व विभाग में प्रक्रियाधीन होने के कारण लंबित है।
