शौचालय में गंदगी,सुलभ इंटरनेशनल को नोटिस  निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निरीक्षण में मिली खामी ।

बिलासपुर- सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में गंदगी मिलने पर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने संचालन कंपनी सुलभ इंटरनेशनल को नोटिस थमाया है। शौचालयों में व्यवस्थित साफ-सफाई नहीं होने पर निगम कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने आज पुराना बस स्टैंड और व्यापार विहार स्थित सामुदायिक शौचालयों का आज निरीक्षण किया, इस दौरान शौचालय परिसर में सही तरीके से साफ-सफाई का अभाव नजर आया। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने स्वास्थ्य विभाग के टीम और सुलभ इंटरनेशनल को शहर के सभी शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए है। इसके अलावा नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 66 कार्यालय का भी निरीक्षण किया,इस दौरान राजस्व वसूली का समीक्षा किए। समीक्षा के दौरान निगम कमिश्नर ने वित्तीय वर्ष के समाप्ति तक शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा कार्यालय में मिलने वाले आवेदनों के भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
  *माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में…
Cresta Posts Box by CP