बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने रमजान में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, एक घंटा पहले छुट्टी का आदेश राज्य शासन ने दिया है, सरकार का ये फैसला रमजान में उपवास रखने वाले को राहत देने वाला है , रमजान का उपवास बहुत कड़ा होता है , धार्मिक मान्यता भी रमजान के उपवास की है रोजा रखने वालों को शासन सरकार की ओर बड़ी राहत दी गई है।, शासन के आदेश के मुताबिक शासकीय, अर्ध शासकीय और संस्थाओं में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों के लिए ये बड़ी राहत की खबर है कि कार्यालय समय से एक घंट पहले मुस्लिम कर्मचारी कार्यालय छोड़ सकते है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
