
*सुभाग हेल्थ टेक की टीम ISAR इवेंट अहमदाबाद के लिए रवाना सुभाग हेल्थ टेक के निदेशक ( डायरेक्टर ) सोहन साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी की टीम 20, 21 और 22 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित ISAR इवेंट के लिए रवाना हुए यह इवेंट में हजारों गायनेकोलॉजिस्ट्स की भागीदारी वाला प्रमुख मंच है। कंपनी का उद्देश्य निसंतानता (इनफर्टिलिटी) के समाधान में कार्यरत गायनेकोलॉजिस्ट्स को अत्यंत किफायती मूल्य पर उत्पाद और उपभोग सामग्री उपलब्ध कराना है। इससे डॉक्टर कम खर्च में निसंतान दंपतियों को सहायता प्रदान कर सकेंगे।विशेष रूप से, IUI (इंट्रायूटेराइन इन्सेमिनेशन) प्रक्रिया के पहले चरण में स्पर्म वॉशिंग सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। सुभाग हेल्थ टेक ने इस समस्या का विश्व का पहला पूर्णतः स्वचालित समाधान ‘एंडौवाश’ स्पर्म वॉश मशीन विकसित की है, जो गायनेकोलॉजिस्ट्स के कार्य को सरल और कुशल बनाती है।इस इवेंट में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टीम सदस्य चंदन प्रसाद, विनय सिंह राजपूत, टी.आर. साहू, सुभाजीत, जैमी, कृतिका, चंचल, मिलिंद, रजत, के.के., भूपेंद्र, श्रीकांत, ओकांर और रूपलाल ।सुभाग हेल्थ टेक निसंतानता उपचार को सुलभ बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है।
