सरकंड़ा मुक्तिधाम उपकेन्द्र में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगा, छह हजार उपभोक्ता को लाभ।

 

बिलासपुर 18 फरवरी 2026 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि तथा आगामी ग्रीष्मऋतु को दृष्टिगत रखते हुये जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र में विद्यमान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में लगभग राशि 69 लाख रूपये की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। अब नगर संभाग-दो, (नेहरू नगर) के अंतर्गत सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र की क्षमता 5 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 8.15 एम.व्ही.ए. हो गयी है। विद्युत कंपनी के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नगर संभाग-दो (नेहरू नगर) के कार्यपालन अभियंता श्री बी.बी. नेताम ने बताया कि उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण से सीपत चौक, वीआईपी कालोनी, बुधिया काम्पलेक्स, चटर्जी गली, बंगाली पारा, जबड़ापारा, शिव हनुमान मंदिर, जैन मंदिर एवं महामाया चौक के लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी। 

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ ने स्वीच दबाकर नये ट्रांसफार्मर के माध्यम से शहर में विद्युत सप्लाई प्रारंभ की तथा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कडी में आज इस उपकेन्द्र में नवीन ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत किया गया है, जिसका लाभ इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन्होने इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर नगर वृत्त बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता  पी.श्रीनिवास राजू, कार्यपालन अभियंता  मिलिंद पाण्डेय,  सी.पी.गढे़वाल सहायक अभियंता श्रीमती संचारी सिंह, श्रीमती छाया जीनस,  बी.बी.जायसवाल,  संतोष देवांगन कनिष्ठ अभियंता कु. कल्याणी वर्मा,  प्रदीप साहू एवं एस.टी.एम. व एच.टी. (मेंटेनेंस) टीम की सराहना की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*43.5 किमी का होगा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण* *उप मुख्यमंत्री  अरुण…
Cresta Posts Box by CP