बिलासपुर,आईटी की टीम ने एक बार फिर से बड़ी छापामार कार्रवाई की है। बिलासपुर के नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आईटी की टीम ने छापा मारा है। तड़के आईटी की टीम कंपनी के सिरगिट्टी स्थित फैक्ट्री पहुंची है। बताया जा रहा है, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड कोका कोला ड्रिंक्स और किनले ड्रिंकिंग वाटर भी बनाती हैके प्रोडक्ट बनाती है। दिल्ली में कंपनी का हेड ऑफिस है। प्रदीप अग्रवाल कंपनी के मालिक हैं और बिलासपुर में नवनीत अग्रवाल कंपनी का काम देखते हैं। कंपनी से जुड़े देशभर की फैक्ट्रियों में छापे की बात कही जा रही है। अन्य राज्यों में भी कंपनी से जुड़े फैक्ट्री और ऑफिस हैं। जिसमें रायपुर के डिपो, उदयपुर बेवरेज जबलपुर और सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर में भी आईटी छापे की खबर है। फिलहाल आईटी की टीम मौजूद है। पूछताछ के साथ दस्तावेज की जांच की जा रही है। माना जा रहा है, टैक्स चोरी के बड़े इनपुट के आधार पर आईटी की टीम ने दबिश दी है।
