
विलासपुर करगीरोड कोटा- सद्गुरू कबीर कुटी कोटसागर कोटा में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकापर्ण विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा सामारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी सहित कोटा के कांग्रेस के पदाधिकारी गणमान्य नागरिक मानिकपुरी पनिका समाज के पदाधिकारी सदगुरू कबीर कल्याण समिति कोटसागर के सभी सदस्य उपस्थित रहें।
अटल श्रीवास्तव ने लोकापर्ण के अवसर पर कहा कि सामुदायिक भवन से छोटी छोटी कार्यक्रम की आवश्यकताओं की पूति हो जाती है समाज का भवन उपयोगी होता है। सदगुरू कबीर के संदेश आज भी समाज में मान्य है कुरूतियों और पाखण्ड के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम सगगुरू कबीर ने किया था हम सब को उनकी वाणि को आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर समाज द्वारा भवन के आगन में फरसीकरण एवं बाउण्ड्रीवाल की मांग की गई। विधायक अटल श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में विधायक निधि से यह कार्य कराया जावेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष गुप्ता समाज के भरतदास मानिकपुरी रवि प्रकाश मानिकपुरी शंभू दास मानिकपुरी मंगलदास विष्णुदास बृजमोहन दास प्रकाश दास विद्यानंद दास रघुनंदन दास आदि शामिल रहें।
