जोन दो में टैक्स घोटाले के साथ सीवरेज का मामला गूंजेगा सामान्य सभा में। भाजपा पार्षद ने ही घोटाला उजागर किया ,आयुक्त, भ्रष्टाचारियों पर नहीं कर रहे कार्यवाई।

बिलासपुर, सामान्य सभा की बैठक में इस बार भाजपा पार्षद ही जोन दो में टैक्स घोटाले का पर्दाफाश करेंगे मोदी ने कहा है खाऊंगा न खाने दूंगा तो भाजपा के पार्षद भी इसी तर्ज पर नगर निगम के खिलाफ है नगर निगम आयुक्त मामले में कार्यवाई नहीं करने से पार्षद नाराज , एक तरफ पार्षद की मांग पर अवैध निर्माण तोड़ने की बात करते है और आयुक्त दूसरी तरफ जनता का पैसा जो टैक्स के रूप में मिलता उसके आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रहे है, इससे भाजपा पार्षद नाराज है , भाजपा पार्षदों ने ही निगम की कार्यशैली पर ज्यादा सवाल लगाए है, जोन दो में टैक्स घोटाला हुआ है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई पार्षद सीमा संजय ने भ्रष्ट्राचारियों को बचाने का आरोप लगाया है। इसी तरह सीवरेज में अभी भी खर्च दिखा कर पैसा खर्च हो रहा है इसको लेकर भी पार्षद सवाल करने वाले है विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष का कहना है विपक्ष तो परेशान है ही सत्ता पक्ष के पार्षदों का भी काम नहीं हो रहा है, इससे जनता आक्रोशित है पार्षद को काम नहीं होने पर भला बुरा सुनना पड़ता है। अधिकारी चला रहे है नगर निगम पार्षद महापौर की सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने महापौर को घेरने तैयारी की है कांग्रेसी पार्षद के वार्ड में पैसा नहीं दे रही है महापौर कांग्रेस की बैठक पार्षद, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व महापौर रामशरण यादव, राजेश पांडे, विजय केशरवानी शेख नजरुद्दीन, ऋषि पांडे ने रणनीति पर पार्षदों को तरीका बताया। नियम कायदे के साथ महापौर को ठीक करने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बिलासपुर सहित पूरे भारत के कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने नई…
Cresta Posts Box by CP