युवा अध्यक्षों को राहुल गांधी ने दी ट्रेनिंग, सिद्धांशू और महेंद्र रिचार्ज, जिला अध्यक्ष को मिलेंगेट ज्यादार अधिकार।

*बिलासपुर सहित पूरे भारत के कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने नई दिल्ली में राहुल गांधी  से ली खास ट्रेनिंग।*

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत पार्टी की नीव एवम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे है।

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को कितनी गंभीरता से ले रही है इसका उधारण हमें जिला एवम ब्लॉक अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में एवम चयन उपरांत उन्हे दिए जा रहे विशेष प्रशिक्षण से ज्ञात हो रहा है।

आज नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष  सिद्धांशु मिश्रा , ग्रामीण अध्यक्ष माननीय महेंद्र गंगोत्री  ने राष्ट्रीय स्तरीय जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी   के सी वेणुगोपाल  एवम अन्य वरिष्ठ नेता गण ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण में जिलाध्यक्ष गण को बताया की कितने सूक्ष्म परीक्षण के उपरांत हर एक जिले में जिला अध्यक्षों का चयन किया गया है और कैसे आने वाले समय में जिला अध्यक्षों को निर्णय लेने के लिए अधिक अधिकार दिए जा रहे है, जिससे जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

जिला अध्यक्ष चयन में युवाओं का बढ़ता प्रतिशत माननीय राहुल गांधी के भविष्य के प्रति उनकी परिकल्पना को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिवस का अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जायेगा, माना जा रहा है की संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में कांग्रेस निसंदेह बहुत मजबूती से वापसी करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा ने  दावा…
Cresta Posts Box by CP