सांसद बृजमोहन के पूर्व सीएमबघेल पर बयानबाजी से भड़के समर्थक प्रमोद नायक भड़के,कहा अमित शाह को खुश करने बयानबाजी कर रहे सांसद।

विलासपुर,जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा है कि चरण वंदन करते-करते बृजमोहन अग्रवाल  अब अमित शाह को भी खुश करने में लगे हुए हैं उनके छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान भूपेश बघेल  के ऊपर अनर्गल बयानबाजी करके अपने आप को अमित शाह के नजरों में लाना चाहते हैं लेकिन बृजमोहन अग्रवाल  को भारतीय जनता पार्टी दूध में मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिए हैं और अब पार्टी में उसका कोई वजूद नहीं रह गया है इसलिए कुछ भी ऊलजुल बयान देकर अपने आप को सुर्खियों में रखना चाहते हैं चाहे वह राहुल गांधी  से मिलना हो चाहे कांग्रेस नेताओं के घर में जाना हो वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं कि मुझे इतना भी तिरस्कार और तिरस्कार मत करो नहीं तो मैं कहीं भी जा सकता हूं लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को कभी भी घास नहीं डालेगी और अब उनका राजनीतिक भविष्य समाप्त ही हो गया है बुझे तीर के समान हो गया है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को* बिलासपुर,रायपुर,…
Cresta Posts Box by CP