

एसीबी बिलासपुर की जांजगीर जिले में बड़ी ट्रैप कार्यवाही।
* * अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ श्रीमती करुणा आहेर और चोरभट्टी पटवारी आयुष ध्रुव 35000 रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़े गए ।
*धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी से मांगी गई थी रिश्वती रकम। रिश्वती रकम बरामद।
** एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 4.02.26 को एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा जांजगीर जिले में पामगढ़ मे अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ श्रीमती करुणा आहेर और उच्चभट्टी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ।
**डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक द्वारा
एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके धान उपार्जन केंद्र उच्चभट्ठी में अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर द्वारा पूर्व में निरीक्षण किया जाकर धान खरीदी कार्य ठीक से नहीं कर रहे हो बोलकर पंचनामा तैयार किया गया तथा बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट न भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रुपए तक की व्यवस्था करने को कहा गया तथा अपने साथ गए पटवारी उच्चभट्ठी आयुष कुमार ध्रुव से भी अलग से बात करने के लिए कहा गया जिस पर उसके द्वारा मौके पर पटवारी से बात करने पर पटवारी द्वारा भी मैडम द्वारा मांगी गई राशि को देने हेतु और अपने लिए भी कुछ पैसा व्यवस्था करने के लिए कहा गया । वह उक्त लोगों को रिश्वत में 35000 रुपए नहीं देना चाहता बल्कि रिश्वत लेते हुए संबंधित को पकड़वाना चाहता है।शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 04.02.26 को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई राशि 35000 रुपए को आरोपीगण को देने हेतु भेजा गया जिस पर अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा रिश्वत रकम पटवारी को देने हेतु कहे जाने पर पटवारी आयुष कुमार ध्रुव द्वारा रिश्वती राशि 35000 रुपए को स्वीकार करते ही आसपास तैनात एसीबी टीम द्वारा पटवारी तथा अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर को पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 35000 रुपए को पटवारी आयुष ध्रुव से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही भी की गई है।एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की है।।।
