
*कहा – किसानों की उन्नति और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित साय सरकार*
बिलासपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने साय सरकार द्वारा किसानों को उन्नति और राहत दिलाने के लिए धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने पर कृषकों के ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभारा व्यक्त किया है। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह एक नया दौर है जहाँ किसानों के हर समस्याओं और तकलीफों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “मोदी की गारंटी” के अनुरूप किसानों की उन्नति के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। धान खरीदी की अवधि बढ़ाना इसका सशक्त उदाहरण है। साय सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल पारदर्शी और सुगम है, बल्कि किसानों को उनके पसीने की कमाई का पूरा हक दिला रही है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के कृषकों के बीच में खुशियों की लहर है।
