
बिलासपुर, पिछले महीने चोरभट्टी के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की हत्या के मामले में समाज के लोगों ने एसएस पी को ज्ञापन सौंपा , समाज के और ग्रामीण लोगों ने आरोपियों में से एक हरिश्चंद पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है मन बोध के परिजनों ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार करने की मांग की मामले टी आई विजय चौधरी पर कार्रवाई नहीं करने और पीढ़ित का बयान नहीं लेने की शिकायत एसएसपी से की एस एस पी ने पीढ़ित और समाज के लोगों से मिलकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया और सीएसपी निमितेष सिंह को मामले पर कार्रवाई का निर्देश दिया है साथ है एसएस पी राजनेश सिंह ने कहा कि किसी कहने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है, परिजनों से बयान के आधार पर कार्रवाई हुई है परिजनों के साथ समाज के विष्णु यादव, संजय यादव रामचंद्र यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे , एसएस पी ने मामले में टी आई विजय चौधरी को तत्काल सीएसपी से मिलकर कर रिपोर्ट करने कहा और डायरी तलब की।
