शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता रहे पुरूष वर्ग दरभंगा बिहार एवं महिला वर्ग में हरियाणा विधायक अटल श्रीवास्तव के आयोजन की खिलाड़ियों ने की सराहना
करगीरोड कोटा बिलासपुर- दिनांक 23 जनवरी से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय अखिल भारतीय महिला पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में आयोजित की गई जिसमें 17 राज्यों की पुरूष टीम 11 राज्यों की महिला टीम शामिल रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 25 जनवरी को पुरूष वर्ग दरभंगा बिहार एवं उत्तराखण्ड के बीच खेला गया जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दरभंगा बिहार ने शिल्ड एवं प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपये अपने नाम किया महिला वर्ग में हरियाणा एवं झारखण्ड के बीच अंतिम मुकाबला हुआ जिसमें हरियाणा की महिला टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर पुथम पुरूस्कार 1 लाख रूपये और शील्ड अपने नाम किया। उपविजेता रही उतराखण्ड को 75 हजार एवं शील्ड झारखण्ड को 75 हजार एवं शील्ड प्रदान किया गया। तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर क्रमशः पुरूष वर्ग में महाराष्ट्र एवं आंध्रप्रदेश महिला वर्ग में आंध्रप्रदेश एवं दिल्ली की टीम रही मैन ऑफ द मैच बेस्ट कार्नर बेस्ट कैचर सहित अन्य व्यक्तिगत पुरूस्कार भी व्यक्तिगत खिलाड़ियों को प्रदान किये गये।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथो सम्मपन्न हुआ वही समापन एवं पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि धरमजीत सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया। अन्य अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भरतद्वाज नगरपालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू जिला पंचायत सदस्य रजनी पिन्टू मरकाम जयकुमारी प्रभु जगत जी.पी.एम कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गजपती भानू विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी जनपद सदस्य मनोज मरावी अलीबाबा कश्यप धर्मेन्द्र देवांगन सचिन साहू महेश दुबे समीर अहमद सहित कोटा बेलगहना के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक धर्मजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यह आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता जो कि शहिद वीरनारायण सिंह के नाम पर आयोजित की गई है बहुत ही सराहनीय प्रयास है कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने विधानसभा के खिलाड़ियों के अनुरोध पर यह विशाल आयोजन किया है। अटल श्रीवास्तव का यह प्रयास बधाई योग्य है आपके विधायक केवल विकास के कार्यो तक सीमित नहीं है बल्कि खेल स्वास्थ्य एवं समाजिक कार्यो के साथ भी बड़े आयोजन कर अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। कबड्डी का खेल ग्रामीण जनो का खेल है भारत कबड्डी के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित कर रहा है कोटा एवं छत्तीसगढ़ से भी खिलाड़ी देश के टीम में खेल इसकी शुभकामना देता हूॅ।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विजेता उपविजेता तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों एवं व्यक्तिगत पुरूस्कारो को खिलाड़ियों को प्रदान किया। समापन समारोह को भव्यता प्रदान करते हुए आयोजन समिति ने गीत संगीत एवं फटाको की गूंज से यादगार बना दिया। बाहर राज्य से आये खिलाड़ियों उनके टीम के प्रबंधकों ने आयोजन समिति के प्रयासो की सराहना की। मैच को सम्पन्न कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर के रेफरी राष्ट्रीय आफिसीयल पदाधिकारी उपस्थित रहे मार्च पास्ट झण्डा रोहण झण्डा अवतरण सहित पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं खेल संहिता का पालन कराने का जिम्मा वरिष्ठ शिक्षक रहे सुरेश सिंह चौहान ने निर्वहन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित बसंत अंचल एवं प्रकाश राव शिवशंकर नामदेव आनंद कुमार तिवारी भूपेन्द्र पाण्डेय रमेश जगत नंद मेश्राम महेन्द्र गुप्ता दिलीप श्रीवास ने पूरे कार्यक्रम का व्यवस्थित संचालन एवं संयोजन किया।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पुरे आयोजन को लेकर सभी लोगो का आभार प्रकट किया जिनका योगदान इस वृहद आयोजन में शामिल रहा। अटल श्रीवास्तव ने माननीय भूपेश बघेल माननीय धर्मजीत सिंह विधायक रामकुमार यादव विधायक दिलीप लहरिया सहित सभी अतिथियों बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया जो उनके आमंत्रण पर इस कार्यक्रम में पहुंचकर गरिमामय बनाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने समिति के सचिव दिलीप श्रीवास एवं वरिष्ठ शिक्षक सुरेश सिंह चौहान प्रभारी मार्च पास्ट सहित राजू सिदार राजेन्द्र जगत विजय मेश्राम प्रभु जगत कौशल मेश्राम तुलेश्वर मेश्राम घनश्याम श्रीवास भूपेन्द्र जगत द्रोण जायसवाल हेमन्त क्रांति दिलीप पोर्ते मोहन प्रताम मरकाम पालक सिंह नेटी संतराम पोर्ते किसाब सिंह पैकरा राजकुमार पोर्ते दुर्गेश नेताम बलराम पैकरा का आभार प्रगट करते हुए बताया पूरे कार्यक्रम को संचालित करने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष सहयोगी के रूप में कुलवंत सिंह अरूण त्रीवेदी सुभाष अग्रवाल अश्वनी उद्देश्य शिवदत्त पाण्डेय लाला निर्मलकर अमित अग्रवाल फूलचंद अग्रहरी प्रकाश जायसवाल प्रतीक द्विवेदी मीनू जायसवाल सोनू मानिकपुरी लक्ष्मीन बिंझवार जब्बार खान कान्हा गुप्ता देवेन्द्र कौशिक परमेश्वर मिरी संतोष बघेल चिंताराम मनोज विशेष गुप्ता कमलू कश्यप आनंद अग्रवाल बाबा सोनी विनिता साहू कुसुम सोनी मधु पाण्डेय सुनिता निर्गुण दुर्गा यादव रामेश्वरी रजक सविता विश्वास सुकवारा यादव नजरा बेगम सचिन साहू कन्हैया गंधर्व मनोज वाजपेयी शीतल जायसवाल पुष्पकांत कश्यप आनंद जायसवाल का रहा।
कोटा क्षेत्र के खिलाड़ीयो में विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासो से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर हर्ष व्याप्त है। खिलाड़ियों ने कहा कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र के अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन कर कोटा को गौरव प्रदान किया है।
निम्न राज्यो के टीमो ने भाग लिया- पुरूष वर्ग टीम महाराष्ट्र हरियाणा झारखण्ड कर्नाटक उड़ीसा आंध्रप्रदेश उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड राजस्थान दरभंगा (बिहार) पंजाब संबलपुर कोटा(अ) कोटा(ब) बिलासपुर छत्तीसगढ़ यू.पी.योद्धा महिला वर्ग टीम महाराष्ट्र हरियाणा झारखण्ड विदर्भ पश्चिम बंगाल आंध्रप्रदेश दिल्ली उड़िया कोटा(अ) कोटा(ब) छत्तीसगढ।
