भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में  नितिन नबीन  के चयन पर बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

विधायक  अग्रवाल ने कहा कि  नितिन नबीन एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। बिहार की राजनीति में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है और उन्होंने सदैव पार्टी की विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में  नितिन नबीन ने संगठनात्मक दायित्वों का अत्यंत कुशलता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन किया। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही है।

विधायक  अमर अग्रवाल ने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उनके रूप में एक युवा, ऊर्जावान और सशक्त नेतृत्व मिला है।  नितिन नबीन  के दूरदर्शी एवं प्रभावी नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में देशसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  नितिन नबीन  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनआकांक्षाओं को पूरा करते हुए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
Oplus_19005440 बिलासपुर, पार्षद का टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले…
Cresta Posts Box by CP