भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन से सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सौजन्य भेंट, दी हार्दिक बधाई*

*राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल,मुंह मीठाकर दी बधाई*

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को रायपुर आगमन का दिया निमंत्रण*

बिलासपुर रायपुर/ नई दिल्ली 20 जनवरी *

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता  बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में श्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट की।

सांसद श्र अग्रवाल ने श्री नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया

तथा इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं रणनीतिक विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं दूरगामी चर्चा हुई।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने  नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रायपुर आगमन हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि श्री नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं।

श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि  नितिन नबीन के सशक्त, दूरदर्शी एवं संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर आईपीएस अधिकारियों की तबादला किया गया, …
Cresta Posts Box by CP