कोटा में कबड्डी प्रतियोगिता पूर्व सीएम भूपेश बघेल करेंगे प्रतियोगिता।

कोटा में शहीद वीर नारायण सिंह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

करगीरोड–कोटा (जिला बिलासपुर)।

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक वीर नारायण सिंह की स्मृति में शहीद वीर नारायण सिंह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) – 2026 का आयोजन 23 से 25 जनवरी 2026 तक जे.के.पी. ग्राउंड, उ.मा.शाला परिसर, करगीरोड–कोटा में किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई पुरुष वर्ग की 17 टीमें एवं महिला वर्ग की 11 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।

उद्घाटन समारोह,,,,प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 23 जनवरी 2026 को सायं 4:00 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  अटल श्रीवास्तव, माननीय विधायक, कोटा करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर,जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा 

उद्घाटन समारोह में पारंपरिक करमा नृत्य, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

🏁 समापन समारोह के मुख्य अतिथि  धर्मजीत सिंह , अध्यक्षता  अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि  तुलेश्वर मरकाम विधायक पाली तानाखार होगे 

प्रतियोगिता का समापन 25 जनवरी 2026 को सायं 4:00 बजे होगा। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

 शहीद वीर नारायण सिंह : जननायक

शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम शहीद थे।

1856 के अकाल के समय उन्होंने गरीबों के लिए अंग्रेजों के गोदामों से अनाज दिलवाया और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया।

1857 की क्रांति में उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन का नेतृत्व किया।

जनता की रक्षा हेतु आत्मसमर्पण करने के बाद 10 दिसंबर 1857 को रायपुर में उन्हें फाँसी दी गई।

वे आज भी साहस, त्याग और जनसेवा के प्रतीक हैं। आयोजन समिति

मुख्य संरक्षक: अटल श्रीवास्तव 

माननीय विधायक – कोटा

अध्यक्ष:आदित्य दीक्षित

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:

अरुण त्रिवेदी, सुभाष अग्रवाल,अश्वनी उद्देश,पंकज तिवारी,संजीव गुप्ता, लड्डू महाराज, संतोष मिश्रा, कुलवंत सिंह ठाकुर, प्रकाश जायसवाल, फूलचंद अग्रवाल, आकाश जायसवाल, कमल कश्यप, दिलीप श्रीवास्तव, देवेंद्र कौशिक, जाब्बार खान, सुरेश सिंह चौहान, राजू सिदार, वीणा मसीह, अली कश्यप, चितराम ध्रुव, चोलाराम नायक, रिंकू ठाकुर, भरत पटेल, चरित यादव, बाबा सोनी, श्रवण निर्मलकर, शिवानंद पाण्डेय,शिवदयाल निर्मलकर (लाला),मनोज बाजपेयी,सचिन साहू यासीन खान, शिवदत्त पाण्डेय(विधायक प्रतिनिधि),परमेश्वर मिरी, अनिल मसीह, अशोक अनंत, शैलेष गुप्ता, बबलू अहिरवार ,संतोष बघेल,चीता राम ध्रुव परमेश्वर मिरी,वसंत यादव,अलीबाबा कश्यप सहित अनेक खेलप्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्र की समस्त खेलप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

आयोजक:

शहीद वीर नारायण सिंह अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता समिति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*…
Cresta Posts Box by CP