
-ग्राम बैमा (खपराखोल) में नये जेल के निर्माण होने के फलस्वरूप किसानों के गांव एवं खेत आवागमन का रास्ता बंद हो जायेगा।
ग्रामवासी बैमा (खपराखोल) तहसील बेलतरा जिला बिलासपुर (छ.ग.) के निवासीयो ने नए जेल रास्ता बंद होने की शिकायत की हो वर्तमान में गांव एवं खेत से लगे सरकारी भूमि में नये जेल का निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण हमारे गांव जाने का डामर रोड एवं खेत आने-जाने का रास्ता जिसे हम विगत 30-40 वर्षों से उपयोग कर रहे है, वह पूरी तरीके से जेल के बाऊण्ड्रीवाल निर्माण होने के बाद बंद जो जायेगा। जिसके कारण हमें अपने गांव में पहुंचने एवं खेती करने के लिए आने-जाने का रास्ता बंद होने के कारण हमें अपने गांव निवास एवं खेती का कार्य बंद होने से आजीविका का साधन भी बंद हो जायेगा।
अतः तत्काल हमारे आने-जाने एवं ऊपज के परिवहन हेतु मार्ग का चिन्हांकित कराकर उस मार्ग पर मार्ग निर्माण हेतु संबंधित विभाग/अधिकारियों को निर्देश दे।
