
बिलासपुर, नए जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री के शपथ ग्रहण में अच्छी भीड़ रही , कांग्रेस भवन से लेकर बाहर तक कार्यकर्ता नेताओं को भाषण सुनते रहे कौन क्या बोल रहा है इसकी चर्चा करते रही पहली बार नेताओ के भाषण सुनने के लिए बाहर एल ई डी लगाया गया था बड़े पर्दे में भी कार्यकर्ता देखते रहे , सब कोई कांग्रेस भवन के साफ सुथरा और अच्छा बनने पर तारीफ कर रहे थे पहली बार कार्यकर्ताओं को भी रेड कार्पेट में बैठने के मौका मिला , दोनों युवा अध्यक्ष ने सबको निमंत्रण दिया छोटे बड़े सब कार्यकर्ता पहुंचे , भूपेश बघेल को छोड़कर बाकी नेता सिंहदेव, बैज महंत देवेंद्र पहुंचे पुराने नेता भी मौजूद थे युवा चेहरे ज्यादा थे देख के लगा अब जिला कांग्रेस युवा हो गया है। जिले के सेकेंड लाइन को राहुल गांधी के मुताबिक तवज्जो दी है, नए पुराने नेताओ के बीच युवाओं भीड़ ज्यादा उत्साहित नजर आई।
