
बिलासपुर- 19/01/2026तत्का. अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल के संबंध में सोशल मीडिया में चल रहे समाचार एवं वीडियो के संबंध में।
कृपया विषयांकित संबंध में लेख है कि सोशल मीडिया में तत्का. अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, हाल-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौ.पे.म. के संबंध में स्पा सेंटर वालों से पैसे की माँग करने का आरोप लगाते हुए इससे जुड़े हुए कुछ वीडियो प्रसारित हैं, जो पेनड्राईव में संलग्न है।
उक्त के अतिरिक्त आवेदकद्वय लोकेश सेन व अमन सेन का शिकायत आवेदन पत्र जिसमें सिविल लाईन थाना बिलासपुर द्वारा मासिक धन राशि न देने पर बिना कारण स्पा में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली एवं बदनामी एवं व्यवसाय को नुकसान पहुँचाने संबंधी शिकायत की छायाप्रति संलग्न है, जो पूर्व में इस कार्यालय से पत्र क्र.मनि/बिला/पीए/शिपु/06/2026/एम-207-ए दिनांक 13.01.2026 को जॉच हेतु आपको भेजी गई है।
अतएव कृपया उक्त सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में दृश्य व श्रव्य सामग्री तथा उक्त शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों के संबंध में गंभीरतापूर्वक जाँच कर तथ्यात्मक एवं वस्तुपरक जाँच प्रतिवेदन सुसंगत दस्तावेजों एवं अपने स्पष्ट अभिमत सहित 07 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से अधोहस्ताक्षरकर्ता के नामजद उपलब्ध करावें ।
