आई साहब मैं महीना नहीं दे सकता मुझे आपके पुलिस कर्मी प्रताड़ित करते है, मैं कोई अवैध काम नहीं करता

Oplus_16908288

सिविल लाईन थाना जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा मासिक धन राशि न देने पर बिना कारण स्पा में चेंकिग के नाम पर अवैध वसुली एवं बदनामी एवं व्यवसाय को नुकसान पहुचाने के प्रयास के संबंध में शिकायत।

बिलासपुर लोकेश सेन पिता  रामकुमार सेन उम्र 36 वर्ष निवासी ए.वी. प्लाजा रिंग रोड-2, नियर महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर  का निवासी हूं तथा मेरे नाम एक्वा वेलनेस स्पा प्राईवेट लिमिटेड नाम से एक स्पा का व्यवसाय महाराणा प्रताप स्थित और 36 मॉल सेकेण्ड फ्लोर विधिवत पंजीकृत एवं सभी नियमो के अनुरूप संचालित है। हमारे कंपनी में 14 कर्मचारी नियमित रूप से कार्य करते है मेरे एवं मेरी कर्मचारीयो द्वारा समस्त नियमो का पालन परिपूर्ण तौर पर किया जा रहा है एवं किसी प्रकार से कोई अवैध कार्य नहीं किया जा रहा है। हमारे संस्था में आने वाले ग्राहको का रजिस्टर्ड नाम, पता एवं लेने वाली सेवाओ से संबंध सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहता है। हमारे द्वारा समस्त ग्राहको एवं समस्त कर्मचारीयो को नियम से संबंधित जानकारी का पालन करने एवं किसी प्रकार की अवैध कार्य में संलिप्त होने की जानकारी दी जाती है।  कुछ स्थानीय पुलिस कर्मचारियो द्वारा मुझसे प्रति माह अवैध धन राशि (मंथली) की मांग की जार रही है। मेरे द्वारा इस अवैध मांग को पूरा न करने पर बिना किसी

ठोस कारण के बार-बार स्पा में चेकिंग के नाम से दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों व ग्राहको के समक्ष अनावश्यक पुछताछ की जाती है तथा मेरे व्यवासय को बदमान और नुकसान पहुंचाने की प्रयास की जा रही है। इससे मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है और व्यापार पर प्रतिकुल प्रभा पड रहा है। उक्त कृत्य न केवल अवैध व अनुचित है बल्कि कानूना सेवा नियमो के विरूद्ध है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस प्रकरण की निषपक्ष जांच कराई जाये तथा दोषी पुलिस कर्मीयो के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध वसुली एवं उत्पीडन पर रोक लग सके। मुझे पुरा विश्वास है कि आप न्यायोचित कार्यवाही कर मुझे एवं मेरे व्यवसाय को संरक्ष कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
’ रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर* के नेतृत्व…
Cresta Posts Box by CP