गलत बिजली बिलिंग संबंधित सूचना विभाग को तत्काल देवें, होगा त्वरित निदान।

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता – ए.के. अम्बस्थ

बिलासपुर, 16 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा लंबित विद्युत देयकों की वसूली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर षहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कंपनी वसूली की कार्यवाही कर रही है। साथ ही समय-समय पर इस अभियान की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। कुछ समाचार पत्रांे में कम्यूटर जनित बकायादारों की सूची प्रकाषित होने के पश्चात् उपभोक्ताओं द्वारा विभाग के संज्ञान में लाया गया है कि सूची में प्रकाषित बकायादारों की राषि अत्याधिक या विवादित प्रतीत हो रहा है। समाचार पत्रों में प्रकाषित सूची के अनुसार डॉ. गीतिका षर्मा, रिंग रोड बिलासपुर की बकाया राषि 12 लाख 93 हजार 377 रूपये प्रदर्षित हो रही थी, जिसके संबंध में उनके द्वारा विभाग को बिल सुधारने का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर विभाग द्वारा त्वरित ही उनके बिल की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि त्रुटिवष फिक्स चार्ज की राषि पुराने मीटर को नये स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया के दौरान स्मार्ट मीटर कपनी द्वारा संविदा मांग (कांट्रैक्ट डिमांड) के स्थान पर महत्तम मांग (मैक्सिमम डिमांड) दर्ज करने के कारण उनका कम्प्यूटर जनित बिजली का बिल 12 लाख रूपये से अधिक प्रदर्षित हो रहा था। जिसका त्वरित सुधार कार्य कर पुनरीक्षित बिजली का बिल प्रदाय किया गया है। उक्त त्रुटिवष उपभोक्ता को हुई परेषानी खेदजनक है।
उक्त प्रकरण की जानकारी होने पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री ए.के. अम्बस्ट ने उनकी समस्या पर त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित अधिकारियों को तत्काल ही उनके बिल सुधारने के निर्देष दिये। इस संबंध में उन्होने बताया कि संबंधित उपभोक्ता के बिजली बिल में आवष्यक सुधार कार्य पूर्ण कर उन्हे सही बिल जारी की जा चुकी है। श्री अम्बस्ट ने सम्माननीय उपभोक्ताओं से अपील की है कि नियत तिथी तक बिजली के बिलों का भुगतान करें, एवं बिलों में ़त्रुटि की सूचना सम्बधित सहायक अभियंता को तत्काल देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर श्रद्धा महिला मण्डल, South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल), बिलासपुर…
Cresta Posts Box by CP