महमंद में युवती की हत्या के ज़्यादातर नशेड़ी इसलिए पुलिस भी नही कर पा रही सख्ती। आरोपी पकड़ने में देरी से पुलिस के खिलाफ आक्रोश, जनता की भावना लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय।

बिलासपुर- तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा है ।घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है ।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले पुलिस लगातार जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है।कुछ संदेही पकड़े गौए है जिनमे ज्यादातर नशेड़ी है जिनके साथ सख्ती नही की जा सकती ।पुलिस एतिहात के साथ उनसे पूछताछ कर रही है। प्रयास जारी है जल्द ही आरोपी तक पुलिस पहुँच जाएगी। इस मामले में पुलिस गंभीर है खुद एमपी प्रशान्त अग्रवाल ने मौका मुआयना किया था।फोरेंसिक टीम काम कर रही है ।

इधर इलाके आरोपियों के नही पकड़े जाने से लोगो मे पुलिस के खिलाफ आक्रोश भड़क गया है।अप्रिय स्थिति को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुलिस और प्रशासन के पास पहुंचे और लोगो की पीड़ा और उनकी भावना से पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया सैकड़ो गावँ वालो के साथ पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने पुलिस से सही आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- नेतागिरी भी बुरी चीज है। छपास के चलते नेता…
Cresta Posts Box by CP