कांग्रेस ने मनरेगा दिया भाजपा ने छीन लिया विधायक अटल श्रीवास्तव।

बिलासपुर नव वर्ष कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि मैं आप सबके बीच जाकर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ नियुक्ति के पश्चात पहली बार बेलगहना आया हु आप सबने स्वागत किया मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि मुझे हाई कमान ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के आशीर्वाद से यहां अध्यक्ष नियुक्त किया है लेकिन जब तक बूथ सेक्टर मंडल और ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक मैं कोई भी कार्य करने में सफल नहीं होऊंगा कोटा कांग्रेस का गढ़ है मैं चाहता हूं यह गढ़ बना रहे और मनरेगा को लेकर जो संग्राम राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा छेड़ा गया है उससंग्राम में आप सब शामिल हो और मनरेगा को पुन लागू करने में जिला कांग्रेस कमेटी के हाथ मजबूत करें महेंद्र गंगोत्री ने नव प्रवेश किए हुए कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया और स्वागत सम्मान के लिए आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि मैं आपकी तरह एक आम कार्यकर्ता हूं और आप सबके साथ मिलकर जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने का काम करता रहूंगा

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मैं क कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के साथ उपस्थित हुआ हूं नव वर्ष में आप सबका स्वागत करता हूं शुभकामना देता हूं और बहुत अच्छा कार्यक्रम बेलगहना के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया गंधर्व  ने आयोजित किया है साल में तीन कार्यक्रम प्रतिवर्ष हम करते रहेंगे नव वर्ष मिलन बेलगहाना में दीपावली मिलन समारोह कोटा में और होली मिलन समारोह रतनपुर ब्लॉक में प्रतिवर्ष आयोजित होगा जिसमें हम सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर अपनी बातें करेंगे और सरकार की योजनाओं को लेकर संघर्ष के रूपरेखा भी तय करेंगे मनरेगा की बात करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा की  महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में हम सब मनरेगा बचाओ संग्राम में हिस्सा लेंगे पंचायत स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर मनरेगा श्रमिकों को बताया जाएगा कि आपको जो सौगात कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने सोनिया  के नेतृत्व में दिया था उसे भारतीय जनता पार्टी ने जी राम जी का नाम लेकर जय राम जी कर दिया है पहले काम का अधिकार था अब योजना आधारित काम हो गया है केंद्र की इच्छा होगी तो काम आएगा नहीं इच्छा होगी तो नहीं आएगा 60 40 का रेसियो भी प्रदेश को दुविधा में डालेगा पहले ही प्रदेश के पास सड़क नाली पानी बिजली मूल सुविधाओं के लिए बजट नहीं है अब 40% मनरेगा के लिए बजट कहां से आएगा इसकी कोई बात इस योजना में नहीं की गई है अटल श्रीवास्तव ने सभी को बधाई दी और कहा इस तरह का सम्मेलन का आयोजन मंडल और बहुत स्तर पर भी होता रहे या हम सब उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे आयोजन कर्ताओं को बधाई देते हुए नव वर्ष की बधाई विधायक ने दी

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला जिला कांग्रेस के महामंत्री गणेश कश्यप तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी देवांगन बिलासपुर से मोहम्मद शाहनवाज रतनपुर से पुष्पांत कश्यप मदन कहर सिद्धार्थ पांडे लाल निर्मलकर कपिल जैसवाल अश्वनी उद्देश्य दिलीप श्रीवास परमेश्वर मिरि सहित बड़ी संख्या में जनपद सदस्य सरपंच पंच एवं कांग्रेस के जिला पदाधिकारी ब्लॉक पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी सहित बूथ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे अंत में सभी लोगों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित वन भोज कार्यक्रम में भोजन का भी आनंद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर रायपुर/बिलासपुर: नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट…
Cresta Posts Box by CP