
बिलासपुर,सुभाग हेल्थटेक प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 8वें स्थापना दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। सुभाग हेल्थटेक आज देश-विदेश में इनफर्टिलिटी सॉल्यूशन के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। विशेष रूप से गायनेकोलॉजिस्ट समुदाय के बीच कंपनी की पहचान World First Fully Automatic Sperm Wash Machine – “एन्डौवाश” के कारण है, जो निःसंतान दंपतियों के उपचार में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि मानी जा रही है,
स्थापना दिवस के अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर सोहन साहू ने सुभाग हेल्थटेक की 8 वर्षों की यात्रा को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि निरंतर कड़ी मेहनत, नवाचार और स्पष्ट उद्देश्य के साथ कंपनी आज सफलता की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस उपलब्धि के पीछे पूरी टीम का समर्पण और सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि बहुत कम कंपनियों में ऐसी समर्पित और प्रतिबद्ध टीम देखने को मिलती है।
श्री साहू ने सभी टीम सदस्यों को बधाई देते हुए देशभर के गायनेकोलॉजिस्ट का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एन्डौवाश की उपयोगिता को समझते हुए इसे अपने चिकित्सकीय कार्य में अपनाया। उन्होंने कहा कि एन्डौवाश के माध्यम से निःसंतान दंपतियों की निराशा को आशा की किरण में बदलने का कार्य संभव हो पा रहा है, जो सुभाग हेल्थटेक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर चंदन प्रसाद, सुभाजीत , डॉ. एच. एम. मिश्रा,(. मेडिकल एडवाइजर ) एस. दुबे, विनय सिंह राजपूत, टी. आर. साहू, मिलिंद, श्रीकांत, भूपेंद्र, हितेश, ओंकार, मुकेश, मनोज, दिनेश, रूपलाल सहित कंपनी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सुभाग हेल्थटेक आने वाले वर्षों में भी तकनीकी नवाचार और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
