एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने की मास्क बांटने के अभियान की शुरुवात,जाते जाते भी डियूटी।

बिलासपुर- एसपी प्रशान्त अग्रवाल का तबादला दुर्ग हो गया है जिल्रे में शानदार पारी खेलने के बाद अब गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का इलाका संभालेंगे। मामला मुकदमा निपटाने में जिल्रे में एसपी प्रशान्त अग्रवाल लगातार थानेदारों को समझाइश दी। कोरोनाकाल में स्टाफ़ से लेकर सड़क पर निकलकर काम किया यही वजह हैं कि गृह मंत्री के जिल्रे में कमान मिली है। एसपी प्रशान्त अग्रवाल को ध्यान रखना होगा कि उनका दुर्ग कोई भेद न पाए ।जाते जाते एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने मास्क बाटने के अभियान की शुरुवात की तोरवा ,तारबाहर सहित शहर में मास्क बाटने का अभियान शुरू किया गया। एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने बच्चे और बुजुर्ग को मास्क पहना कर सुरक्षित रहने का संदेश दिया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- नेशनल डाक्टर्स डे के अवसर पर एसईसीएल में डाक्टरों,…
Cresta Posts Box by CP