
बिलासपुर जंबूरी का विवाद थम नहीं रहा है मामले की शिकायत पी एम ओ में हुई है पी एम ओ को हुई शिकायत के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय मंत्रालय ने रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक को पत्र लिख कर टेंडर में हुई गड़बड़ी की रिपोर्ट मांगी है , शिकायत में स्काउट गाइड के पैसे का दुरूपयोग करने की शिकायत की गई है अमर भारत किराया भंडार को ठेका दिया गया है ठेके के पहले काम हो गया इसमें खाने के बजाय रहने में ज्यादा खर्च किया गया , ठेका मिलने के पहले काम शुरू हो गया था , इधर भाजपा सांसद और स्काउट गाइड के अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई है , पी एम ओ में शिकायत के बाद मामला गरमा गया है
