
बिलासपुर,12 से 19जनवरी तक होने वाली राम कथा की तैयारी जोरो पर आयोजन समिति के साथ कई उप समिति बनाई है यश पैलेश में समिति और उप समिति की बैठक हुई बैठक में संरक्षक अमर अग्रवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी राम कथा का भव्य आयोजन हो रहा है सभी समिति अपना दायित्व निभा रही है लोगो के बैठने की पूरी व्यवस्था है ज्यादा लोगों के पहुंचने पर और बैठक व्यवस्था बढ़ाई जाएगी ज्यादा से ज्यादा लोग राम कथा के सुनने पहुंचे समय पर कथा शुरू हो जाएगी कथा के बाद प्रसाद की व्यवस्था है सुनील सोनथलियौर नीता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम और समिति की जिम्मेदारी की जानकारी दी 15हजार महिलाएं कलश लेकर जगन्नाथ मंगलम से लाल बहादुर कथा स्थल तक आएंगी बैठक में समिति के अध्यक्ष महेश अग्रवाल क्रेडा के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भूपेन्द्र सवन्नी, विधायक सुशांत शुक्ला,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह प्रवीण झा,कमल सोनी, गोपाल शर्मा महेश दुबे , राजेश पांडे मनोज तिवारी, जवाहर श्राफ सहित समिति के लोग उपस्थित थे।
*11 जनवरी सुबह 9 बजे “कलश यात्रा” जगन्नाथ मंगलम पुराना बस स्टैंड से प्रारम्भ होगी*
*श्री कलश यात्रा मार्ग – जगन्नाथ मंगलम(टैगोर चौक के पास) से प्रारम्भ होकर पुराना बस स्टैंड चौक , टेलीफोन एक्सचेंज रोड , अग्रसेन चौंक , लिंक रोड , सत्यम चौक , मसानगंज , मध्यनगरीय चौक , मारवाड़ी लाइन , किशन चौक , सदर बाजार , गोलबाजार , मानसरोवर चौक से श्री हरदेव लाल मंदिर शनिचरी गेट से लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान श्री राम कथा स्थल पहुंचेगी*
