रमन सिंह के कार्यकाल में भी मनरेगा में भ्रष्ट्राचार हुआ वही गड्ढा खोदो और पाटो हुआ , बीस साल यही चला,लेकिन अब ग्रामीणों को मिलेगा सीधे लाभ, कांग्रेस को राम से नफ़रत इसीलिए विरोध,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

बिलासपुर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने वी बी जी राम जी को विकसित भारत के लिए बेहतर योजना बताते हुए कहा कि इससे गांव का सर्वांगीण विकास होगा पीएम मोदी ने बहुत सोच समझ कर ये योजना बनाई है ए आई से मॉनिटरिंग और ग्रामीणों की जरूरत के हिसाब से काम मिलेगा , कांग्रेस ने महात्मा गांधी को सत्ता का माध्यम बनाया कांग्रेस को राम से नफ़रत है इस लिए वी बी जी राम जी का विरोध कर रहे है मनरेगा में पहले कैसा काम होता था आप सभी जानते है वही गड्ढा पाटों वही खोदो होता था भ्रष्टाचार होता था बीस साल प्रदेश में यही योजना चली,लेकिन नई योजना में भ्रष्ट्राचार नहीं होगा। सरकारी पैसे का सही उपयोग होगा, मैं खुद गांव का पंच सरपंच रहा हूं मुझे मालूम है मनरेगा में कैसे काम होता था, लेकिन मैने उस समय भी पूरी ईमानदारी से काम किया आज भी वो निर्माण। स्थिर है कांग्रेस केवल भ्रम फैला रही है लोगो के डीमांड पर ही काम मिलेगा काम नहीं मिला तो उसके एवज में बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा नए एक्ट में पैसा बर्बाद नहीं होगा सभी विभाग मिलकर योजना बना कर काम करेंगे योजना में पहले केंद्र की राशि मिल जाएगी इससे योजना बजट नके हिसाब से बेहतर और उपयोगी बनेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि ये गांव के विकास की बेहतर योजना है पीएम मोदी ने  2047 तक देश के हर गांव को विकसित करने का फैसला किया है और वी बी जी राम जी देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रेस वार्ता में पी आई बी के रमेश जयभाई, पी आर ओ मुन्नू दाऊ पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
🔹 *थाना सकरी क्षेत्र में घटित एक गंभीर घटना को…
Cresta Posts Box by CP