एयरपोर्ट जमीनरके लिए 50 करोड़ जमा समिति ने सरकार को दिया धन्यवाद।

एयरपोर्ट विस्तार के लिए 290 एकड़ जमीन का 50 करोड रुपए जमा करने पर समिति ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया

समिति ने कहा कि अब जमीन का वास्तविक हस्तांतरण कर उस पर बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य तुरंत शुरू किया जाए

समिति ने कहा आवंटित राशि में से 100 करोड़ अभी बाकी रनवे लंबाई तुरंत बढ़ाने के काम भी शुरू किया जाए

बिलासपुर 4 जनवरी 2026 का साल बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के विस्तार और विकास के लिए नए दरवाजे खोलने जैसा लग रहा है। जो 290 एकड़ जमीन बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे विस्तार और 4c श्रेणी में उन्नयन के लिए आवश्यक थी वह दो से अधिक साल के समय के बाद अंतत हासिल हो गई है। गौर तलब है कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना पहले ही उक्त जमीन पर एयरपोर्ट के काम के लिए अपनी सहमति दे चुकी है वहीं अब उसके बदले में उनके द्वारा चाही गई 50 करोड रुपए की राशि भी बिलासपुर जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से अनुमति लेकर जमा कर दी है। अब बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के 4c श्रेणी उन्नयन में कोई भी बाधा नहीं है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा की बिलासपुर से पूर्ण सुविधायुक्त एयरपोर्ट और महानगरों तक सीधी उड़ान के सपने में सबसे बड़ी बाधा एयरपोर्ट का रनवे छोटा होना था। वर्तमान में रनवे की लंबाई केवल 1500 मीटर है जहां ऐ टी आर 72 या उससे छोटा विमान ही संचालित हो सकते हैं। समिति ने बताया कि देश में इस समय लगभग 750 यात्री विमान है जिसमें से 100 विमान ही ऐसे हैं जो इस छोटे रनवे पर उतर सकते हैं। जबकि बड़े विमान जैसे कि बोइंग और एयरबस या यहां तक की अंब्रेला जेट आदि को भी 2000 मीटर से बड़ा रनवे चाहिए। भारत में ऐसे सारे एयरपोर्ट जहां बोरिंग और और बस उतर रहे हैं वह सभी काम से कम 2200 मी रनवे लंबाई वाले हैं। अब 290 एकड़ जमीन मिलने के बाद या 1500 मी का रनवे 2885 मीटर तक लंबा किया जा सकेगा। समिति ने कहा कि हाल की यह काम दो चरणों में होना है पहले चरण में यह लंबाई 1500 से बढ़कर 2200 मीटर और दूसरे चरण में 2885 मीटर तक कीजानी है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा के 2200 मीटर लंबाई और 45 मीटर चौड़ाई का रनवे बिलासपुर में तैयार करने के लिए लगभग 70 करोड रुपए की आवश्यकता होगी जबकि अभी ही एयरपोर्ट के लिए 100 करोड़ का आवंटित राशि बची हुई खाली पड़ी है। आता यह रनवे विस्तार का काम तुरंत शुरू किया जा सकता है। जहां तक बाउंड्री वालों की बात है यह काम 5 से 6 करोड रुपए में ही पूरा हो जाएगा। समिति ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि अब सारे काम तेजी से किए जाने का समय आ गया है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी अनिल गुलहरे समीर अहमद बबला रामशरण यादव डॉक्टर प्रदीप राही परसराम कैवर्त बद्री प्रसाद कैवर्त बद्री यादव देवेंद्र सिंह ठाकुर महेश दुबे टाटा आशुतोष शर्मा मनोज तिवारी अमर बजाज प्रकाश बहरानी शिरीष कश्यप मुकेश ठाकुर नारद श्रीवास भैय्यू सिंह गौतम दिलीप पाटिल रघु साहू संदीप बाजपेई शेख अल्फाज अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
  बिलासपुर। बिलासा देवी केवट चकरभाठा एयरपोर्ट के विस्तार को…
Cresta Posts Box by CP