
*ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर की S.I.R पर हुए महत्वपूर्ण बैठक।*
बिलासपुर, जिलाध्यक्ष माननीय महेंद्र गंगोत्री ने एस आई आर के प्रथम चरण की समाप्ति के बाद सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक समन्वयको के साथ बैठक लेकर एस आई आर के प्रथम चरण की जानकारी दी है, अब दावा आपत्ति की जाएगी, गंगोत्री जी ने सभी को एस आई आर के बाद की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी साझा की एवं ब्लॉक, जोन, मंडल, सेक्टर, बूथ लेवल तक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जल्द से जल्द पहुंचा के बारीकी से विश्लेषण करने का निवेदन किया है क्यों कि रायपुर के बाद बिलासपुर में ही सबसे ज्यादा नाम कटे है जिनको जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
जिनके नाम कटे है वो दावा आपत्ति कर सकते, जिलाध्यक्ष जी ने बताया कि किसी का नाम किसी कारण वश कटा है तो दस्तावेज देने पर जुड़ सकता है इसमें कोई परेशान होने वाली बात नहीं है,
*22जनवरी* तक नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानी है , कटे नाम जोड़ने साथ ही युवा मतदाता के नाम जोड़ने के लिए बूथ लेवल पे सभी को जागरूक किया जाएगा, ब्लॉक अध्यक्ष ने भी विचार रखते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर अपने लोगो के नाम जुड़वाए तथा हर बूथ पर कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा।
सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं समन्वयकों को खास तौर पर नाम जुड़वाने के लिए काम काम करना होगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, अभ्युदय तिवारी, बिहारी देवांगन, लक्ष्मीनाथ साहू, विनोद साहू, अनिल यादव, शीतल जायसवाल, यासीन खान, भोला साहू, प्रमोद जायसवाल, अमित पांडे, अनिल यादव, अमित साहू, संतोष सिंह राज, अभय कौशिक, सुरेश कुर्रे, गौरव ऐरी, सुभाष ठाकुर, मो शाहनवाज, दिनेश देवांगन, संदीप सूर्यवंशी, रघुराज पांडे, ध्रुव साहू, बसंत यादव, सुरेंद्र तिवारी, सुनील सोनखर, मनोज कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, अजय शर्मा, विनोद सिंह, सत्यनारायण मरकाम, दीपक राचेलवार, अशोक सूर्यवंशी, वृंदा सूर्यवंशी, राजेश साहू, छोटेराम साहू, घनश्याम कश्यप आदि उपस्थित रहे
