
बिलासपुर, शेख गफ्फार की स्मृति में हर साल की तरह इस बार भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी में सामाजिक टीमों के साथ ये आयोजन किया गया हैइस प्रतियोगिता की खास बात ये है कि इसमें सभी समाज की टीमों ने हिस्सा लिया है मैच का फायनल 29तारीख को होगा ,ये प्रतियोगिता बिलासपुर के सामाजिक सौहार्द्र की एक मिशाल है शनिवार को मैच का सेमी फायनल खेला गया इस सेमी फायनल मुकाबले के उदघाटन के लिए विधायक धरम लाल कौशिक पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन के लिए प्रिंस भाटिया को बधाई दी कहा फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों पहुंचाने का प्रयास अच्छा है छत्तीसगढ़ के लिए बिलासपुर के लिए गौरव की बात है खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे कर दे प्रिंस भाटिया की अकादमी युवाओं एक अच्छे दिशा की ओर ले जा रही है प्रिंस भाटिया ने बताया कि जल्द की फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी का एक फूल ग्राउंड हीरी में बनने जा रहा है जिसमें नए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेगा। उदघाटन मैच के दौरान समीर अहमद, डॉ आनंद राय, गजेन्द्र श्रीवास्तव, बाबा ठाकुर संजय दुआ शैलेन्द्र पाठक समेत अन्य अतिथिगण मौजूद थे।
