निरंतर सेवा और निरंतर विकास ही भाजपा सरकार का मूल मंत्र: अमर अग्रवाल।

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर महीने के अंतिम शनिवार को विधायक अमर अग्रवाल ने अपने नियमित फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों पर वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पांच वर्षों के शासनकाल की आलोचना करते हुए उसे अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का दौर बताया।

अमर अग्रवाल ने कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का माहौल खराब किया और भ्रष्टाचार की एक संस्कृति विकसित की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी संदर्भ में उन्होंने कविता की पंक्तियाँ “ख़ता लम्हों ने की, सज़ा सदियों ने पाई” उद्धृत करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की कीमत प्रदेश की जनता को चुकानी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को प्रदेश के लिए दुर्दशा का काल बताया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मोदी गारंटी पर भरोसा जताकर भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया। मोदी गारंटी के निर्माण के दौरान जनता से सीधा संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को इसमें शामिल किया गया। सरकार बनने के बाद यह सामने आया कि कांग्रेस शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया गया था, जिससे वादों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती था।

अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने अधिकांश बड़े वादों को दो वर्षों में पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरीबों को आवास से वंचित रखा गया, जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय लिया। प्रतिदिन औसतन 2,000 आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं और दो वर्षों में 8 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। पिछली सरकार में रोके गए अधूरे कार्यों को भी पुनः प्रारंभ किया गया।

नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्णायक कार्रवाई की गई है। हजारों नक्सलियों के आत्मसमर्पण और गिरफ्तारियों से यह स्पष्ट है कि नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है और जहां पहले भय का माहौल था, वहां अब विकास कार्य हो रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि अब तक 22 किश्तों में लगभग ₹14,000 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कृषि क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि धान की खरीदी ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है और बीते दो वर्षों में ₹1.25 लाख करोड़ से अधिक राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंची है। साथ ही दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े वादों के साथ-साथ छोटी-छोटी प्रशासनिक व्यवस्थाओं, जनसेवा और सुशासन पर भी निरंतर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर सेवा और निरंतर विकास भाजपा सरकार का मूल वाक्य है और इसी सिद्धांत पर सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच वर्षों में प्रदेश जिस स्थिति में पहुंचा था, भाजपा सरकार ने उसे सुधारने का कार्य किया है और जनता के विश्वास के साथ विकास की यात्रा आगे बढ़ाई जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*साहिबजादों के वीरता एवं बलिदान को जन जन तक पहुंचाने…
Cresta Posts Box by CP