
बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एस आई आर की के प्रथम चरण की समाप्ति के बाद सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारीयो की बैठक लेकर एस आई आर के प्रथम चरण की जानकारी दी है, अब दावा आपत्ति की जाएगी कलेक्टर ने सभी को एस आई आर के बाद की सूची में दी , बिलासपुर शहर में सबसे ज्यादा 92हजार नाम कटे है रायपुर के बाद बिलासपुर में सबसे ज्याद नाम कटे है , कलेक्टर ने 22जनवरी तक नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी , कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजनीति दल को बताया कि जिनके नाम कटे वो दावा आपत्ति कर दस्तावेज के माध्यम से अपना नाम जुड़ा सकते है, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी कलेक्टर की बैठक में शामिल हुए। सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि लगभग 92हजार नाम शहर में कटे है जिनको जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू होगी जिनके नाम कटे है वो दावा आपत्ति कर सकते कलेक्टर बताया कि किसी का नाम किसी कारण वाश कटा है तो दस्तावेज देने पर जुड़ सकता है इसमें कोई परेशान होने वाली बात नहीं है, शहर अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस कमेटी बैठक बुलाई जाएगी सबको जानकारी दी जाएगी नम्र जोड़ने के लिए जागरूक किया जाएगा कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर अपने लोगो के नाम जुड़वाए हर बूथ पर कार्यकर्ता को सक्रिय किया जाएगा ब्लॉक अध्यक्ष को खास तौर पर नाम जुड़वाने के लिए काम काम करना होगा, नाम जुड़वाना कोई कठिन काम नहीं लेकिन थोड़ी जागरूकता मतदाता को भी रखनी होगी।
