बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन , लगातार 31वे दिन जारी , नेता प्रतिपक्षने पार्षदों के साथ दिया समर्थन।

बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन l 

 लगातार 31वे दिन जारी रहा

 लिंगियाडीह में सांकेतिक आंदोलन को समर्थन देने कांग्रेस नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप , उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी रामबघेल , वरिष्ठ पार्षद शहजादी कुरैशी  मनहरण लाल कौशिक  रामा बघेल,पार्षद सुनील सोनकर  , पार्षद मोहन श्रीवास   ने समर्थन दिया नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा की नगर निगम ग़रीबो का आशीयाना उजाड़ कर पैसा कमाना चाहती है कमर्शियल कांपलेक्स गार्डन बना कर ऐसा करना गलत है l 

शहजादी कुरैशी ने कहा की आप इनको वोट देकर ग़लती कर दिए ये सभी वोट लेने के समय पैर पड़ते है वोट लेने के बाद लोगों को धोखा देते है l ग़रीबों की बद्दुआ से न डरते है एक दिन बद्दुआ जरूर लगेगी l

मनहरण लाल कौशिक जी पहला विधानसभा क्षेत्र है जहां की जनता महिलाएं वोट देने के बाद ठगा महसूस कर रही हैं यहां बदले की राजनीति चल रही है l

सर्व दलीय विकास समित के संरक्षक डॉ रघु साहू जी सर्व किसान संघ कर्मी समाज एवं किसान नेता श्याममुरत कौशिक जी, परसराम कश्यप जी, ने समर्थन दिया l  

ने कहा की हम आरपांचल के लोग एक है और मजबूती के साथ आपके साथ रहेंगे और आपकी लड़ाई में आगे बढ़ते रहेंगे l न्याय की लड़ाई है लड़ते रहना है l पहली बार बेलतरा में गरीब लोग इतना परेशान हैं l पहले कभी नहीं हुआ हैं पूरा बेलतरा के लोग एक साथ हैं l लोगों को वोट लेकर ठगा गया है l 

 श्याममुरत कौशिक व डॉ रघु साहू  ने कहा सत्ता में चूर कुछ लोग जितने के बाद भूल गए हैं की यही गरीब लोगों के द्वारा सभी चुनाव जीते हैं l इन्ही का सम्मान न कर रहे हैं l अब बेलतरा के लोग ठगे महसूस कर रहे हैं

महिलाओं का कहना है की निरंतर अनिश्चितकालीन हड़ताल महाधारना जारी रहेगा जब तक सांस है तब तक आस है l लिंगियाडीह को रोड रास्ता बनाने के आड़ मे तोडने की कोशिश का विरोध होते रहेगा l 

किस्त किस्त में तोड़ने की सरकार साजिश रच रही है चिंगराज पारा, चांटीडीह, बेहतराई, खमतराई, मोपका सभी जगह तोड़ने की साजिश है l टारगेट क्यों किया जा रहा है लिंगियाडीह ही क्यों समझ से परे हैं l कौन कर रहा है आप और हम सभी जान रहे है l 

हम भी यहां के है सब समझ आता हैं लोगों को दिख रहा है क्या और कौन कर रहा है 

 मोपका,चिंगराजपारा, बहतराई खमतराई, डबरीपारा, चांटीडीह, के लोगों को टार्गेट किया जाएगा हम सभी वर्ग के लोगों को एक होना पड़ेगा और इस लड़ाई को बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा l 

लेकिन महिला में काफी आक्रोश है। आज काफी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध जन भी शामिल थे

l पिछले कई दिनों से दुर्गा नगर की महिलाओं के द्वारा यहां महाधरना दिया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता संजय यादव साहू समाज के नेता भोलाराम साहू जी ,प्रशांत मिश्रा जी,दिनेश घोरे, श्रवण दास मानिकपुरी जी,चतुर सिंह यादव पिंकी देवांगन ,यशोदा पाटिल,कुंती तिवारी ,उमा मिश्रा सबिता डे वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन पुष्पा देवांगन राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, कल्पना यादव नन्दकुमारी ,जमुना शर्मा ,संगीता यादव, रूपा सरकार ,सीता साहू ललिता मानिकपुरी अर्पणा पटेल शीला सिंह लीला उर्मिला अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद कुमारी निषाद कुमारी बाई, रेशमी अहिरवा, उमा अहिरवार, सोनू गोस्वामी ,श्रवण मानिकपुरी ,डॉ अशोक शर्मा, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम,अग्नू सूरज यादव रूपा सरकार, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल, आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*कहा - सुशासन सप्ताह का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति की बात…
Cresta Posts Box by CP