फर्नीचर के गोदाम में आग,एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा दूसरा लापता।

मित्तल फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग,एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा दूसरा लापता ,लाखों का सम्मान जलकर हुआ राख।

– बिलासपुर के इंडस्ट्रीज एरिया सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आग इतनी भयावह है कि चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया है और लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं। दुकान और गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी, प्लाइ, मशीनें और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख होने की खबर है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों और कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस हादसे में रितेश नामक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद से अभिजीत सूर्यवंशी नामक युवक के फंसे होने की सूचना सामने आई है। जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। वहीं मौके से मौत की आशंका की भी खबरें मिल रही हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन लापता व्यक्ति की तलाश में जुटा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद कार्पिन टैंक क्षेत्र में आग भड़की और कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग के दौरान कई बार तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
  *भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गिरफ्तारी पर लोक निर्माण विभाग…
Cresta Posts Box by CP