पूर्व सीएम रमन सिंह के नजदीक जाना आज भी आसान नही ,सिक्युरिटी वाले धकेल देते है। सत्ता गई अकड़ नही। कार्यकर्ता ने इसी वजह से साथ छोड़ा ,आगे भी रहेगी यही स्थिति।

बिलासपुर- बीजेपी में नेता ही नेता है कार्यकर्ताओ के बल पर नेता और नेता से विधायक और विधायक से मंन्त्री और मुख्यमंत्री बनने वाले बीजेपी के नेता कार्यकर्ता से मिलते नही न उनके बारे में जानकारी लेते ,पूर्व सीएम रमन सिंह से आज भी सामान्य कार्यकर्ता या आम आदमी नही मिल सकता ।सुरक्षा गार्ड किसी को भी उनके नजदीक जाने नही देते हालात ये है कि ये सुरक्षा गार्ड मीडिया और पत्रकारों को धकेल देते है।यानी बीजेपी के नेता आम मतदाता के अपने पास आने पर तौहीन समझते है।उनसे अछूत की तरफ बरताव करते है।मोदी के बल पर ही यंहा के नेता नैया पार करना चाहते है ।लेकिन इनके करम और व्यवहार ऐसे नही है है कि कार्यकर्ता और जनता इन पर भरोसा करें ,जो मतदाता जिताता है वही बाद में इन नेताओ के लिए अछूत हो जाता है। प्रदेश के सब नेता एकाद को छोड़कर वीवीआइपी हो गए है ।एक दो नेता ही है जो अपने आप को जनता के बीच मे रखना पसंद करते है और उनको जनता पसंद करती ऐसे नेताओं के बंगले में कार्यकर्ता और मतदाता दोनो हमेशा नजर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- एसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा चलाये जा रहे नशे के…
Cresta Posts Box by CP