कोनी में पांच लाख से ज्यादा का जुआ पकड़ाया ।

52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खिलाने वालों पर कोनी पुलिस का प्रहार

ऑपरेशन “प्रहार” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई

⚖️ अपराध विवरण

अपराध क्रमांक: 593/2025

धारा: 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 भारतीय न्याय संहिता

🧾 जप्त मशरूका

 • 02 बंडल 52 पत्ती ताश

 • 01 नीले रंग का तिरपाल

 • नगद रकम ₹27,020/-

 • 01 नग मोबाइल फोन

 • 10 नग मोटर सायकल

🔹 कुल अनुमानित कीमत: ₹5,37,020/-

(पाँच लाख सैंतीस हजार बीस रुपये)

👥 गिरफ्तार आरोपी

 1. प्रभात सिंह ठाकुर

पिता – अश्वनी सिंह ठाकुर | उम्र – 27 वर्ष

निवासी – पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

 2. सायबान अली

पिता – सफर अली | उम्र – 55 वर्ष

निवासी – रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर

 3. रामजी केंवट

पिता – स्व. गेंदराम केंवट | उम्र – 57 वर्ष

निवासी – पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन “प्रहार” चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.12.2025 को ग्राम पोसरा खार में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान आरोपी 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर संगठित रूप से जुआ खेलते एवं खिलाते हुए पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया।

आरोपियों को दिनांक 15.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं दिनांक 16.12.2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेंडे,प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक,

आरक्षक दुर्गेश यादव, अनुज जांगड़े, सोम भार्गव, राकेश खांडे, जितेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *