पहली बार किसी पुलिस अधिकारी ने दवा विक्रेताओं से की चर्चा ,नशे के ख़िलाफ़ अभियान के लिए दावा एसोसिएशन से एसपी ने की सहयोग की अपील।

बिलासपुर-इसी अभियान के अंतर्गत श्री प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा आज जिला मे विक्रेता संघ के सदस्यों की बैठक बिलासागुड़ी में ली गई ।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दवाई दुकानों में मिलने वाली सेडेटिव नेचर की दवाइयों (इंजेक्शन सिरप टेबलेट) का कुछ लोगों द्वारा नशे के लिए इस्तेमाल करने के संबंध में चर्चा की गई

इस प्रकार की दवाइयां बिना चिकित्सक की पर्ची के किसी को भी ना देने के संबंध में चर्चा की गयी, साथ ही साथ यह भी अपेक्षा की गई कि यदि कोई लगातार इस प्रकार की दवाइयां अधिक मात्रा में खरीदता है तो इसकी सूचना पुलिस को आवश्यक रूप से दें ताकि उसके गलत इस्तेमाल को रोकने की दिशा में काम किया जा सके।

इस मीटिंग के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस अभियान में सम्मिलित होकर एक संकल्प पत्र भरने का सुझाव रखा ताकि प्रत्येक दुकान संचालक तक यह जानकारी पहुंच सके । इस सुझाव पर जिला मेडिकल दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने सहर्ष सहमति प्रदान की और अपना समर्थन दिया ।

कोविड संक्रमण के दौर में दवा विक्रेताओं द्वारा लगातार मिले सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक ने संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया.

मीटिंग के दौरान दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी गण श्री प्रदीप अग्रवाल, शेखर मुदलियार, सुभाष अग्रवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रभात साहू एवं अन्य उपस्थित रहे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण, CSP सिविल लाइन्स, सरकंडा और कोतवाली तथा निरीक्षक प्रदीप आर्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *