विलक्षण प्रतिभा के धनी संविधान निर्माण में योगदान देने वाले विरासत एवं संस्कृति के पोषक थे डॉ. राजेन्दर बाबू – अमर अग्रवाल।

बिलासपुर, विलक्षण प्रतिभा के धनी संविधान निर्माण में योगदान देने वाले विरासत एवं संस्कृति के पोषक थे डॉ. राजेन्दर बाबू उक्त बाते इमलीपारा स्थित भोजपुरी समाज भवन में प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्दर प्रसाद के जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। विधायक अमर अग्रवाल ने विस्तार पूर्वक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला विधायक ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर स्वतंत्रता सग्राम के आंदोलन एवं आजादी प्राप्ती के बाद संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में संविधान निर्माण में एवं 10 साल प्रथम एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहते हुए उनके कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। अमर अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में अपनी विरासत एवं संस्कृति के लिए गए दृड़ निर्णयों को आज भी हम सब याद करते है, उन्होंने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार सहित बहुत सी घटनाओं का उल्लेख किया कार्यक्रम को महापौर पूजा विधानी पार्षद सीमा सिंह प्रवीण झॉ डॉ ब्रजेश सिंह एस.के.सिंह एवं अभयनारायण राय संजय सिंह राजपुत एन.पी.शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

भोजपुरी समाज भवन में आयोजित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जंयती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ब्रजेश सिंह विशिष्टि अतिथि के रूप में बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी पार्षद सीमा सिंह समाज सेवी प्रवीण झॉ संरक्षकगण एमपी शर्मा राजकिशोर मिश्रा अभयनारायण राय पूर्व अध्यक्ष एस.के.सिंह संजय सिंह राजपुत भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा महासचीव बी.एन.ओझा बिनोद सिंह मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. राजेन्दर प्रसाद के तैल चित्र पर फूलमाला एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआज की गई। स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष विजय ओझा ने दिया कार्यक्रम का संचालन महासचिव बीएन ओझा ने किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाटलीपुत्र विकास मंच के सचिव सुधीर झॉ रोशन सिंह सुभाष तिवारी मुन्ना सिंह बिहारी चौधरी मुरारी दुबे बबलू कश्यप विनोद पाण्डेय डॉ. कुमुद रंजन सिंह हरेन्द्र तिवारी संजय सिंह संजय शर्मा मनोज सिंह लक्ष्मण यादव सुभाष यादव इंजीनियर परमेन्द्र सिंह अरूण सिंह ओ.पी.सिंह संतोष राय गुड्डू मिश्रा विजय शंकर सिंह सी.एम. सिंह अक्षयवर ओझा एवं भोजपुरी समाज पाटलीपुत्र विकास मंच सहजानंद समाज के सदस्यो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाया चूना पत्थर पुनर्वर्गीकरण का…
Cresta Posts Box by CP