
*चोरी के 2 प्रकरण सुलझाने मंे सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*
*रिपोर्ट के 48 घंटों के भीतर मषरूका सहित आरोपी गिरफ्तार।*
*आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाईल, नगदी रकम एवं आभूषण सहित 111675 का मषरूका बरामद।*
*प्रकरण में 1 आरोपी सहित नाबालिक गिरफ्तार।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. शिवराज यादव पिता बहोरिक यादव उम्र 23 वर्ष निवासी खमतराई तीनपुलिया के पास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. *विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक*
-बिलासपुर, प्रार्थी प्रकाश यादव पिता शिवरतन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी खमतराई का दिनांक 30.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10.11.2025 को खाना खाकर अपने कमरे में सोया था कमरे का खिड़की खुला हुआ था, सुबह उठे तो देखे कि बिस्तर के पास रखा पर्स जिसके अंदर रखे 6000रू नगद, विवो मोबाईल एवं सोने का मंगलसूत्र जुमला किमती 51675रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1645/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, इसी प्रकार प्रार्थी लालाराम केंवट पिता परदेशी केंवट उम्र 40 वर्ष निवासी खमतराई आवासपारा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ई रिक्शा चलाता है, कि 05.10.2025 को दोहपर को अपने घर में ताला लगाकर ई रिक्शा चलाने गया था, कमरे में मोबाईल चार्जिंग मंे लगा हुआ था, वापस आकर देखा तो मोबाईल, नगदी रकम 5000रू, एवं सोने चांदी के जेवर जुमला किमती 60000रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मंे लिया गया, एक ही दिन हुये चोरी के दो रिपोर्ट पर गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करते मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था कि 01.12.2025 को सूचना मिला कि दो लड़के खमतराई काली मंदिर के पास मोबाईल बेचने के लिए घूम रहे हैं जो चोरी का है ऐसा प्रतीत हो रहा है, उक्त सूचना के संबंध पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा संदेही शिवराज यादव एवं उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर प्रार्थी प्रकाश यादव एवं लालाराम केंवट के घर से मोबाईल, सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये मोबाईल, सोने चांदी के मशरूका एवं नगदी रकम कुल किमती 111675रू. का बरामद कराये जिससे उक्त दोनो प्रकरणों में पृथक-पृथक विधिवत् जप्त किया जाकर आरोपी शिवराज यादव एवं विधि से संघर्षरत् नाबालि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
