सोलर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान हो – कार्यपालक निदेषक  अम्बस्ट

 

पीएम सूर्यघर योजना के लिए बैठक संपन्न

सोलर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान हो – कार्यपालक निदेषक  अम्बस्

बिलासपुर , दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में संबंधित सोलर वेंडर्स को होने वाली समस्या के संबंध में कार्यपालक निदेषक (बि.क्षे.) द्वारा आज तिफरा स्थित कल्याण भवन में सुबह 12ः00 बजे से 2ः30 बजे तक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बडी संख्या में पाॅवर कंपनी के अधिकारी एवं सोलर वेंडर्स उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर, पेण्ड्रारोड़ एवं मंुगेली जिले के कार्यपालन अभियंता एवं सोलर वेंडर्स को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में उपस्थित वेंडर्स ने मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों द्वारा बिना किसी कारण के ही लोन देने से मना किया जा रहा है, इस पर कार्यपालक निदेषक श्री ए.के. अम्बस्ट द्वारा संबंधित बैंकों की सूची उपलब्ध कराने कहा गया है, साथ ही उपस्थित सोलर वेंडरों को पूल बनाकर आपसी सामंजस्य से काम करने की सलाह दी गई है। श्री अम्बस्ट ने सभी सोलर वेंडरर्स को निर्देषित किया है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में सोलर सामग्री तथा तकनीकी स्टाॅफ की उपलब्धता रहे, जिससे कि कार्यों में तेजी आ सके। 

बैठक मंे अधीक्षण अभियंता  सुरेष जांगडे, सुश्री स्मिता सूर्यवंषी,  पी.आार.साहू कार्यपालन अभियंता  हेमंत चन्द्रा,  अनुपम सरकार,  सैय्यद मुख्तार, .आर. भगत एवं सोलर वेंडर्स तथा पाॅवर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, जिले के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और…
Cresta Posts Box by CP