
फ्लाई बिग एयरलाइंस दे बंद किया ऑपरेशन है
बिलासपुर अंबिकापुर और रायपुर अंबिकापुर मार्ग पर अब स्काई होप एयरलाइंस उड़ान संचालित करेगी
बिलासपुर 23 नवंबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर अंबिकापुर और रायपुर अंबिकापुर रूट पर उड़ानों के संचालित कर रही फ्लाई बिग एयरलाइंस ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया है और उसके द्वारा संचालित सभी स्वीकृत हवाई मार्गों को एक नई एयरलाइंस स्काई होप में अधिग्रहित कर लिया है।
समिति ने बताया कि निकट भविष्य में इसी होप एयरलाइंस बिलासपुर अंबिकापुर और रायपुर अंबिकापुर सेक्टर में उड़ानों को संचालित करेगी।
हवाई सुविधा जनसंख्या समिति दे बुरा देते हुए बताया की फ्लाई बिग एयरलाइंस के द्वारा उड़ानों को संचालित करने में आ रही तकनीकी और व्यक्ति दिक्कतों के कारण कंपनी ने अपने ऑपरेशन दूसरी एयरलाइंस को बेचने का निर्णय ले लिया। इसके तहत स्पाइसजेट कंपनी की सहयोगी कंपनी स्काई होप एयरलाइंस ने 20 सीटर से छोटे विमान से संचालित होने वाले सभी हवाई मार्गों को उड़ान संचालित करने की अधिकतर फ्लाई विकसित खरीद लिए हैं। अतः अब बिलासपुर से अंबिकापुर और रायपुर से अंबिकापुर उड़ानों का संचालन स्काई होप एयरलाइंस के हाथ में आ गया है जो निकट भविष्य में यह उड़ने संचालित करेगी।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा के क्योंकि स्काई होप स्पाइसजेट की सहयोगी कंपनी है अतः इस बात की भी संभावना बढ़ती है कि भविष्य में स्पाइसजेट भी बिलासपुर से ऑपरेशन शुरू करें अगर ऐसा होता है तो बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। समिति ने स्काई होप एयरलाइंस के साथ संपर्क कर उन्हें बिलासपुर अंबिकापुर उड़ान को बनारस तक चलने का अनुरोध करने का भी फैसला किया है जिससे कि न केवल बिलासपुर अंबिकापुर के लिए सवारी मिलेगी बल्कि बिलासपुर से बनारस और अंबिकापुर से बनारस भी यात्री मिल सकेंगे और उड़ान का संचालन फायदेमंद होगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्रेष्ठ रवि बनर्जी बद्री यादव अनिल गुलहरे नारद श्रीवास ऋषि गौतम रामशरण यादव केशव गोरख चित्रकांत श्रीवास प्रभाकर मोहन जायसवाल स्वर्ण शुक्ला पंकज सिंह समीर अहमद अमर बजाज देवेंद्र सिंह ठाकुर महेश दुबे टाटा आशुतोष शर्मा रणजीत सिंह खनूजा रशीद बख्श अभिषेक चौबे अब्दुल रशीद खान सिद्दीक अहमद कुरैशी मनोज तिवारी प्रकाश बहरानी सफदर अली चंद्र प्रकाश जायसवाल साबर अली अखिल अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।
