डीएमएफ और शराब घोटाले में अनिल टुटेजा और निरंजन दास के 19ठिकानों पर छापा

ईओडब्ल्यू द्वारा डीएमएफ घोटाला एवं शराब घोटाला प्रकरण में राज्य के 19 स्थानो पर

सर्च कार्यवाही

डीएमएफ घोटाला प्रकरण में ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 7, 12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित 2018 एवं 420, 120 (बी) भादंवि तथा शराब घोटाला प्रकरण में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 7, 12 भ्र.नि.अधि. 1988 यथासंशोधित 2018 एवं 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भा.दं.वि. के अंतर्गत ब्यूरो द्वारा कुल 19 ठिकानों पर आज दिनांक 23.11.2025 को सर्च की कार्यवाही की गयी।

डीएमएफ घोटाला प्रकरण में हरपाल सिंह अरोड़ा एवं अन्य से जुडे हुये व्यक्तियों / ठेकेदारों के रायपुर जिले में 04, बिलासपुर 02, सरगुजा 02, कोण्डागांव 01, धमतरी 01. बलरामपुर 01 कुल 11 स्थानों पर इसी तरह शराब घोटाला प्रकरण में जेल में निरूद्ध आरोपी अनिल टुटेजा एवं निरंजन दास के परिजनों के बिलासपुर जिले में 04, रायपुर 02, दुर्ग 01. बस्तर 01 कुल 08 स्थानों पर सर्च कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जप्त की गयी है। साक्ष्य अनुसंधान में शामिल कर अग्रिम विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल* *गोंड समाज…
Cresta Posts Box by CP